बारिश अलर्ट के बावजूद खुला एमपीएस स्कूल, जिला कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना !
भीलवाड़ा । शहर के आजाद नगर स्थित एमपीएस स्कूल ने जिला प्रशासन के आदेशों की अनदेखी करते हुए शनिवार को विद्यालय खोला ! सूत्रों के अनुसार, विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बिना स्कूल यूनिफॉर्म के ही स्कूल बुला लिया। जबकि एक दिन पूर्व जिला कलेक्टर ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया था। क्या स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा की चिंता नहीं है ? इस प्रकार आदेशों की अवहेलना पर क्या प्रशासन कार्रवाई करेगा ?


रुक जाता है शिव-शक्ति का गठबंधन, उतारा जाता है पंचशुल! महाशिवरात्रि से पहले बैद्यनाथ धाम में अनोखी परंपरा