सांसद और महंत के सानिध्य में भीलवाड़ा में होगा 11 हजार हनुमान चालीसा का वितरण
भीलवाड़ा, 4 जुलाई 2025।
शनिवार शाम 5:30 बजे श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, भीलवाड़ा में एक विशेष धार्मिक आयोजन के अंतर्गत हनुमान चालीसा का वितरण किया जाएगा। यह आयोजन एक हनुमान भक्त की ओर से किया जा रहा है, जिनका लक्ष्य पूरे जिले में एक लाख हनुमान चालीसा वितरित करने का है।
प्रथम चरण में 11 हजार हनुमान चालीसा संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में वितरित की जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीलवाड़ा सांसद श्री दामोदर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। साथ ही मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज, महापौर राकेश पाठक एवं शहर के अन्य प्रतिष्ठित समाजसेवी भी इस आयोजन में भाग लेंगे।
आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं में भक्ति भाव को जागृत करना एवं आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके