10वीं का रिजल्ट घोषित: 93.06% छात्रों ने मारी बाज़ी!
RBSE 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे छात्र-छात्राएं जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत 93.06 प्रतिशत रहा।
लड़कियों ने मारी बाजी
इस वर्ष 10वीं कक्षा में कुल 93.06 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। लड़कियों का रिजल्ट एक बार फिर लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.08 प्रतिशत रहा और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 93.16 प्रतिशत रहा।
इन वेबसाइट की मदद से देखें रिजल्ट
rajshaladarpan.nic.in
rajpsp.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
ऐसे देखें 10वीं कक्षा का रिजल्ट (RBSE 10th Result Steps To Download)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- कक्षा 10वीं रिजल्ट का लिंक खोजें और इस पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर डाले और सबमिट बटन पर क्लिक करें
- इतना करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा
- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें


बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान