लंदन में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की कार में तोड़फोड़....
पंजाब की मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा इन दिनों लंदन गई हुई थीं, जिनके साथ एक दुख घटना घट गई। सिंगर ने इस घटना के संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है।
सुनंदा ने इमोशनल होते हुए बताया कि लंदन में उनकी जगुआर कार को किसी ने काफी बुरी तरीके से तोड़ दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी ने उनकी कार में तोड़फोड़ की है और कार के शीशे टूटे हुए हैं और कांच के टुकड़े हर जगह बिखरे पड़े हैं।
हालांकि, वीडियो में सुनंदा मुस्कुरा भी रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कार के साथ सिर्फ तोड़फोड़ नहीं हुई, बल्कि उनके दो महंगे बैगों की चोरी भी हुई है। वीडियो में सिंगर अपनी कार की ओर इशारा करके दिखा रही हैं कि उनका काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।


धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव